Click here for Myspace Layouts
Showing posts with label baba bhairon. Show all posts
Showing posts with label baba bhairon. Show all posts

Monday, January 17, 2011

बेलनगंज भैंरों मंदिर में वार्षिकोत्सव

आगरा में भैरों बाजार, बेलनगंज स्थित प्राचीन भैरों मंदिर 15 जनवरी को झिलमिला उठा। आस्था की दीपक जल उठे। मंदिर भवन विद्युत झालरों से झिलमिलाता रहा। मंदिर के वार्षिकोत्सव में 84 भोग सजाये गये। प्रतिमाओं का श्रंगार किया गया। महंत बाबा दीदारनाथ के निर्देशन में हुए इस आयोजन में भंडारा भी हुआ। यह मंदिर पहले यमुना के किनारे पर स्थित था लेकिन यमुना सिमट गई और घाट दूर हो गया। इसी यमुना पर स्थित श्मशान घाट पर भगवान भैरों का भव्य मंदिर स्थित है जहां प्रतिदिन तमाम श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं।